प्रबंधक के डेस्क से
महाविद्यालय के पास अपना एक अमूल्य सुन्दर भवन, पुस्तकों से समृद्ध पुस्तकालय, अलग-अलग विषयों के प्रयोगशाला विशाल खेल मैदान, शुद्ध पेयजल (आर०ओ० पानी) हवादार कमरे, प्रत्येक कमरे में पंखो की व्यवस्था, शान्त वातावरण इत्यादि से सुसज्जित है । इस महाविद्यालय में सुयोग्य प्राध्यापकों (प्रोफेसर) द्वारा विषयों के अध्यापन एवं संस्कारित शिक्षा के साथ-साथ छात्र/छात्राओं के अन्दर समाज सेवा के प्रति उत्साह शारीरिक श्रम का भाव, राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, शैक्षणिक पर्यटन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति उत्साह एवं स्वस्थ व्यक्तित्व का विकास करना है। समय-समय पर खेल-कूद एवं योग आदि क्रिया-कलापों का भी आयोजन किया जाता है। महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों से संघर्ष एवं समाधान हेतु मानसिक स्तर पर तैयार किया जाता है । आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के लिए यहां शिक्षा का हब बनाने की कोशिश जारी है । जिसमें अपने क्षेत्र के छात्र/छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए घर से दूर न जाना पड़े । आशा एवं विश्वास है कि इस महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र/छात्राऐं उच्च शिक्षा के केन्द्र एवं प्रकाश पुंज के रूप में प्रस्तुत करेंगे । जो क्षेत्र, राज्य, देश एवं विश्व में अपनी आलोकमयी किरणों से प्रकाश बिखेरेगा ।
"सरस्वती का पावन मन्दिर, यह सम्पति तुम्हारी है । इस महाविद्यालय का हर एक, बच्चा रक्षक एवं पुजारी है ।"
"शिक्षा एक अनमोल रत्न, पढ़ने का तुम सब करो जतन ।"