• +91 9415528644, 9415528645, 9450485684
  • ssmahavidyalaya45@gmail.com
icon

हेल्प लाइन:

9415528644

कॉलेज के बारे में

एस. एस. महाविद्यालय

(NH 727B समउर रोड) तमकुहीराज, कुशीनगर (उ०प्र०)

यह महाविद्यालय विश्व प्रसिद्ध बौद्ध धर्म के प्रवर्तक महात्मा गौतम बुद्ध के परिनिर्वाण स्थली जनपद-कुशीनगर के उत्तर प्रदेश एवं बिहार की सीमा पर स्थित है। इस महाविद्यालय की संकल्पना डा. उदय नारायन गुप्ता जी के मानस पटल में वर्षों से संकल्पित था और इस महाविद्यालय को खोलने के लिए इनका भगीरथ प्रयास जारी रहा । अन्ततः यह संकल्पना परसौनी बुजुर्ग (तमकुही-समउर रोड) तमकुहीराज, कुशीनगर (उ०प्र०) की धरती पर अपने निजी श्रोतों से बगैर सरकारी सहायता से साकार हुई । यह महाविद्यालय प्रबन्धक जी के माता जी श्रीमती सुरजी देवी एवं पिता जी स्व. शिवधारी साहू जी के नाम से संचालित है ।

यह महाविद्यालय "श्री शिवधारी साहू मेमोरियल फाउन्डेशन एवं एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित" एवं दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर से सम्बद्ध दिनांक : 01 जुलाई 2024 से संचालित हो रहा है ।

इस महाविद्यालय के स्थापना के पीछे ग्रामीण क्षेत्र में शैक्षिक, सामाजिक परिवर्तन एवं सम्बर्द्धन का ध्येय है । आज के परिवेश में यह महाविद्यालय ग्रामीणों का चतुर्दिक विकास करेगा तथा क्षेत्र के युवकों एवं युवतियों में शैक्षणिक, नैतिक सामाजिक, बौद्धिक, मूल्यपरक एवं उत्तम संस्कारों को बढ़ावा देगा । इस महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बी०ए०, बी०एस०सी०, बी०कॉम०, बी०बी०ए० एवं बी०सी०ए० की सम्बद्धता प्राप्त हुई है।

Category